गड्ढों से भरी सड़क ने मेरे बेटे को मुझसे छीना था; BMC-सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता बनाएँ

समस्या
28 जुलाई 2015 को, मैंने अपने 16 साल के बेटे प्रकाश को गड्ढे के कारण हुए एक सड़क हादसे में खो दिया। 7 साल बीत चुके हैं, उसका केस अभी भी अदालत में लंबित है और मुंबई की सड़कों पर वो गड्ढे आज भी लोगों की जान ले रहे हैं। हाल ही में एक 22 साल के युवा की गाड़ी गड्ढों की चपेट में आइ और पीछे से आ रहे एक टैंकर ने उसे कुचल दिया।
प्रकाश की मृत्यु के बाद, मैंने गड्ढे के आकार की उन खुली कब्रों को मिट्टी, मलबे आदि से भरने का निर्णय लिया। लेकिन एक दुखी पिता अकेला कितना कुछ कर सकता है? अगर आप मेरी पेटीशन साइन करते हैं, तो हम एक साथ महाराष्ट्र सरकार से मुंबई की सड़कों पर गड्ढों को भरने और लोगों की जान बचाने की अपील कर सकते हैं।
मैं हर हफ्ते बाइक के ट्रकों और बसों के नीचे कुचल जाने की खबरें सुनता हूं। इन सभी दुर्घटनाओं में एक बात समान है - गड्ढों के कारण ड्राइवर का संतुलन बिगड़ जाना। क्या आप विश्वास करेंगे - पिछले एक महीने में अकेले ठाणे में इन गड्ढों के कारण 7 मौतें हुई हैं! यदि आप भी नहीं चाहते की कोई भी नागरिक अपनी जान इन गड्ढों की वजह से गँवाएँ, तो मेरी पेटीशन साइन करें।
मैं एतद्द्वारा बीएमसी से इस मामले में स्टैंड लेने और मानसून के मौसम में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता बनाने की अपील कर रहा हूं। कृपया पेटीशन साइन करें और इस अपील में मेरे साथ जुड़ें। उन गड्ढों की वजह से कोई और अपनी जान न गँवाएँ, यही मेरे बेटे को सच्ची श्रधांजलि होगी।

7,767

फैसला लेने वाले
पेटीशन अपडेट
पेटीशन को शेयर करें
6 सितंबर 2022 पर पेटीशन बनाई गई