कृपया वंदे भारत के पायलटों को बचाइए
समस्या
सभी देशवासियों को सादर प्रणाम,
मैं आप सबका साथ चाहती हूँ ताकि हम मिलकर एयर इंडिया को बता सकें कि भले एयर इंडिया हमारे साथ ना खड़ा हो, पर इंडिया ज़रूर खड़ा है।
मैंने ये पेटीशन शुरू किया है ताकि एयर इंडिया के कुछ कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय को देश के सामने प्रस्तुत कर सकूँ। इन कर्मचारियों को बिना किसी वजह के 13 अगस्त, 2020 मध्य रात्रि के 11.31 बजे नौकरी से निकाल दिया गया।
मैं कैप्टन शांतनु संगीदवार की पत्नी हूँ, मेरे पति ने एयर इंडिया के पायलट के रूप में 10 सालों से अधिक देश की सेवा की है। कोरोना महामारी काल में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर मेरे पति, एयर इंडिया के अपने सहकर्मी पायलटों के साथ देश-विदेश में फंसे भारतीयों को सुरक्षित घर लाने की ज़िम्मेदारी निभाई। “वंदे भारत मिशन” के तहत उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर देशवासियों की सेवा की।
मैंने उनके संघर्ष को बहुत करीब से देखा है, वो कभी-कभी एक दिन में 15 घंटे तक जहाज़ में ही होते। उन्होंने अक्सर क्वारंटीन सेंटरों में अपनी कोरोना जांच के लिए 2-3 दिन तक बिताए हैं। घर आकर भी वो परिवार से मिलने से पहले 5 दिन क्वारंटीन में रहते और फिर दुबारा फ्लाइट के लिए तैयार होते।
मैं और मेरे पति भी जानते थे कि जो काम वो कर रहे हैं उसमें उनकी स्वास्थ्य को काफी खतरा है, हम जानते थे कि इस मिशन के दौरान हम चैन की नींद नहीं सो पाएंगे, हम ये भी जानते थे कि उनकी कंपनी एयर-इंडिया ने उनकी सैलरी को 70% तक घटा दिया है, ये सब जानते हुए भी मैं अपने पति और उनके सभी सहकर्मियों पर गर्व करती थी। क्योंकि वो देश और देशवासियों के लिए तब खड़े हुए जब उसे उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी। वो चाहते तो इस ड्यूटी से अपना नाम कटवा सकते थे पर उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की तरह आगे बढ़कर लोगों की जान बचाई।
हमें नहीं पता था कि देश की सेवा करने का मेहनताना नौकरी छीनकर दिया जाएगा। मेरे पति और उनके सहकर्मियों से कोरोना के दौरान पूरा काम लेने के बाद, एयर इंडिया ने उन्हें और उनके 56 अन्य सहकर्मियों को नौकरी से निकाल दिया। ये पेटीशन साइन कर के वंदे भारत के पायलटों की मदद करें।
शांतनु ने जनवरी 2020 में एयर इंडिया को इस्तीफ़ा दे दिया था और 6 महीने की नोटिस पीरियड पर काम कर रहे थे। लेकिन 3 मार्च, 2020 को उन्होंने इस्तीफ़ा वापस लेकर एयर इंडिया के साथ आगे काम करने का फैसला लिया, जो कि कंपनी के नियमों के अनुसार है। एयर इंडिया ने लिखित रूप में इस्तीफा वापस लेने की पुष्टि दी। पहले के इस्तीफ़े के अनुसार उनका आखिरी दिन 15 जुलाई, 2020 था, चूँकि उन्होंने इस्तीफ़ा वापस ले लिया था और कंपनी ने इसको मंज़ूर भी कर दिया था तो उन्होंने अपनी नौकरी जारी रखी।
मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई और अगस्त 2020 में “वंदे भारत मिशन” के लिए मेरे पति ने एयर इंडिया के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम किया। 13 अगस्त यानी देश की स्वतंत्रता दिवस के ठीक 2 दिन पहले एयर इंडिया की ओर से हमें मेल मिला कि “आपका इस्तीफ़ा मंज़ूर किया जाता है और तत्काल सेवा से मुक्त किया जाता हैं।”
इस ईमेल ने मेरा और मेरे पूरे परिवार की हिम्मत तोड़ दी। एक सरकारी कंपनी, जिसने अपने कर्मचारियों के दम पर हज़ारों भारतीयों की जान बचाई, उसने अपने कर्मचारियों को एक वैश्विक महामारी के दौरान नौकरी से निकालकर अकेला छोड़ दिया। मेरे पति और उनके 56 सहकर्मियों को देश की सेवा करने का क्या खूब ईनाम मिला है!
मेरी पेटीशन साइन करें और जितना हो सके शेयर करें ताकि इन पायलटो और उनके परिवारों को इंसाफ़ मिले। मेरे पति ने हमेशा यात्रियों को सुरक्षित उनके घर तक पहुँचाया है, लेकिन आज उन्ही से उनका घर छीना जा रहा है। आशा करती हूँ आप हमारे साथ खड़े होंगे।
आपके देश की बेटी,
शिवानी शाश्वत
जय हिन्द।

कामयाबी

फैसला लेने वाले
पेटीशन अपडेट
पेटीशन को शेयर करें
7 सितंबर 2020 पर पेटीशन बनाई गई