काबुल में फंसे भारतीयों को सुरक्षित देश वापस लाएं

समस्या
“मैं एयरपोर्ट पर हूँ, गोलीबारी हो रही है। हमसे वापस जाने के लिए कहा गया है। मैं अंदर नहीं जा सकता।”
मेरा दोस्त काबुल में फंसा हुआ है। ये वायसनोट उसने आज सुबह भेजा जब मैंने पूछा वो कैसा है? अफ़गानिस्तान पर कब्ज़ा हो रहा है। मेरा दोस्त हर तरफ़ से डर, अफ़रा-तफ़री और अनिश्चितता से घिरा हुआ है।
वो 5 और ऐसे भारतीय नागरिकों को जानता हैं तो वहाँ फंसे हुए हैं पर ये संख्या और ज़्यादा हो सकती है। हम उसको लेकर बेहद परेशान हैं। उसका मैसेज ना आए तो बेचैनी बढ़ने लगती है और फिर हर मैसेज पर हम ऊपरवाले का शुक्र करते हैं।
बैंकों को तबाह किया जा रहा है, उसने अपना सारा पैसा खो दिया। आखिरी बार बात हुई तो उसने कहा कि “तालीबान बस 1 किलोमीटर दूर है!”
उन्होंने दूतावास को ईमेल किया है पर अभी तक जवाब नहीं आया। चलिए कोशिश करें कि हमारे देश का कोई भी नागरिक इस संकट में अकेला ना हो।
हम अपने दोस्त को घर वापस लाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि हर भारतीय नागरिक सुरक्षित देश वापस आ जाए।
भारत सरकार से अनुरोध है कि वो निम्नलिखित कदम उठाए:
- भारतीय दूतावास वहां फंसे लोगों से संपर्क करे
- वहाँ से निकलने के लिए इमरजेंसी फ्लाइट की व्यवस्था
- अफ़गानिस्तान में फंसे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना व उनके परिवार को सूचना देना।
कृपया हमारी आवाज़ को विदेश मंत्रालय के कानों तक पहुँचाएं। कृपया मेरे दोस्त की मदद करें ताकि वो अपने घर आ सके, अपने परिवार से दुबारा मिल सके।
काश मेरे पास ताकत होती उसे अभी भारत वापस लाने की। पर मैं असहाय हूँ और मुझे देशवासियों का साथ चाहिए।
अभी साइन करें। मुझे यक़ीन है कि इस Change.org पेटीशन से हमारी आवाज़ हज़ारों लोगों तक पहुँचेगी, जैसे कि आप और मीडिया हमारी बात उठाएगा और प्रशासन हमारे मुद्दे पर कदम उठाएगा।

पेटीशन बंद हो गई
इस पेटीशन को शेयर करें
फैसला लेने वाले
16 अगस्त 2021 पर पेटीशन बनाई गई