Allow Btech In Bihar Je

Allow Btech In Bihar Je
यह पेटीशन क्यों मायने रखती है

सेवा में,
मुख्यमंत्री महोदय,
बिहार प्रदेश
विषय:- कनीय अभियंता के पदों पर डिग्री होल्डर (B.E/ B. Tech) को भी शामिल करने के सम्बन्ध में |
महाशय,
निवेदन पूर्वक आपसे आग्रह करना है कि बिहार में भी अन्य राज्यों एवं केंद्र के भांति जूनियर इंजीनियर के पदों पर डिग्री होल्डर अभियंताओं को भी शामिल करना चाहिए|
विदित हो कि बिहार प्रदेश में डिग्री होल्डर अभियंता हर वर्ष हजारों की संख्या में पास होते है पर इनके पास जॉब के अवसर बिहार जैसे प्रदेश में ना के बराबर होते है, सहायक अभियंता का पद एक मात्र विकल्प होते है जिसकी बहाली बिहार में पंचवर्षीय योजना बन कर रह गयी है| अगर बहाली आ भी जाती है 5 सालों के बाद तो फिर 5 साल नियुक्ति प्रक्रिया में लगती है| कुल मिलाकर 10 वर्ष लग जाती है (उदाहरणत: BPSC 02/2017 सहायक अभियंता बहाली ) और इन 10 वर्षों में लाखो लाख बिहार के युवा अभियंता बेरोजगार हो जाते है| और पद भी बहुत कम होती है आपको बताते चले की अधिकांश प्रदेशों में लोकल रिजर्वेशन लागू कर रखा है जिसके कारण हम डिग्री होल्डर अभियंता वहाँ भी फॉर्म नहीं भर पाते| जिससे कारण बिहार के डिग्री होल्डर अभियंताओं में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी की समस्या आ पड़ी है जिसे सरकार को कुछ बड़े फैसले लेने की जरूरत है|
केंद्र के प्रतियोगी परीक्षा चाहे वो SSC JE की बहाली हो या Railway JE की दोनों ही परीक्षाओं में डिग्री होल्डर योग्य होते है तो फिर बिहार में क्यों नहीं? पड़ोसी राज्यों चाहे मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश या झारखंड हो सभी राज्यों में कनीय अभियंता के पद पर डिग्री होल्डर allowed है|
अत: आपसे अनुरोध है कि डिग्री होल्डर अभियंता को जूनियर इंजीनियर के पदों पर बहाली में allow एवं योग्य समझा जाना चाहिए |
भवदीय
समस्त डिग्री होल्डर छात्र
बिहार प्रदेश
���
#Allow Btech in Bihar Je
अगर B.Tech वाले को Je के पद pr रोजगार नहीं दे सकते हैं तो कृपया B.Tech college को बंद करके..उसके जगह पर डिप्लोमा polytechnic college खोल दीजिये......कम से कम B.tech student का भविष्य बर्बाद नहीं होगा |
हर साल लाखों B.Tech student passout होते हैं.. पर नौकरी बस डिप्लोमा वाले को मिलती है... बाकी बेरोजगार हैं. |
रेलवे, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा में B.Tech allow है... फिर बिहार में क्यू नहीं... ???
��आप इंजीनियर हैं...B.tech वाले इंजीनियर को रोजगार दीजिये ��