भारत सरकार: सभी के लिए COVID-19 बूस्टर शॉट शुरू करें!

भारत सरकार: सभी के लिए COVID-19 बूस्टर शॉट शुरू करें!

0 व्यक्ति ने साइन किए। 5,000 हस्ताक्षर जुटाएं!
5,000 साइन के बाद इस पेटीशन को स्थानीय मीडिया द्वारा कवर किए जाने की संभावना बढ़ सकेगी!
Sukriti Chauhan ने Dr Mansukh Mandaviya (Minister of Health and Family Welfare) को संबोधित करके ये पेटीशन शुरू किया

यूके (UK) देश के एक अध्ययन में पाया गया है कि टीके का तीसरा शॉट, ओमाइक्रोन वेरीयंट के कारण अस्पताल में भर्ती होने से 88% तक की सुरक्षा प्रदान कर सकता है। दुनिया भर में COVID-19 मामलों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है, देश फिर से लॉकडाउन में जा रहे हैं। सभी देशवासियों के लिए वैक्सीन बूस्टर शॉट शुरू करने के लिए यह कारण पर्याप्त है। पिछले दो सालों में हम सभी ने अपने प्रियजनों को खोया है, अपने मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर कोविड का प्रभाव झेला है, पर अब और नहीं। यह समय बूस्टर शॉट का है - अभी मेरी पेटीशन साइन करें!
नए साल में टीके की तीसरे खुराक की शुरुआत करने के लिए हम सरकार की सराहना करते हैं। इस कार्यक्रम के पहले दिन पर ही, यानी 10 जनवरी को रात 8 बजे तक लगभग 10 लाख लोगों को तीसरी खुराक दी गई। दुर्भाग्य से, यह काफ़ी नहीं है। ओमाइक्रोन द्वारा संचालित कोविड वृद्धि के कारण, कई लोग दोनो टीके लगवाने के बावजूद दूसरी बार कोविड की चपेट में आ रहे हैं।

हमें अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु के जोखिम को कम करना होगा। अब समय आ गया है कि भारत सरकार सभी के लिए बूस्टर शॉट की अनुमति दे। मेरी पेटीशन पर साइन करें, अपने साथियों में फ़ॉर्वर्ड करें।

0 व्यक्ति ने साइन किए। 5,000 हस्ताक्षर जुटाएं!
5,000 साइन के बाद इस पेटीशन को स्थानीय मीडिया द्वारा कवर किए जाने की संभावना बढ़ सकेगी!