Democracy Festival - लोकतंत्र उत्सव (जनता का उत्सव)

Democracy Festival - लोकतंत्र उत्सव (जनता का उत्सव)

22 लोगों ने साइन किए। 25 हस्ताक्षर जुटाएं!
Democracy Festival ने Hanu Roj/C P Bramha/Ashok Gupta (Democracy Festival लोकतंत्र उत्सव (जनता का उत्सव)) को संबोधित करके ये पेटीशन शुरू किया

जयपुर को विश्व का सबसे बेस्ट लोकतान्त्रिक पोलिटिकल डेस्टीनेशन बनाने का संकल्प। http://loktantrautsav.org/

जनता का उत्सव. लोकतंत्र उत्सव में आपका स्वागत है. Welcome आईये “जयपुर को लोकतंत्र का स्वर्ग बनाये” यानि जयपुर को विश्व का सबसे बेस्ट लोकतान्त्रिक पोलिटिकल डेस्टीनेशन। सत्य, अहिंसा, धरना, प्रर्दशन, हड़ताल से एक कदम आगे का रास्ता है लोकतन्त्र उत्सव। हमने एक लंबा सफर तय कर लिया है मनुष्यता और मनुष्यता के राजनीतिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास का। इसी विकास के सफर की अगली कड़ी है ये उत्सव।

लोकतन्त्र उत्सव जयपुर से देश दुनियाँ को नई सोच देने का प्रयास मात्र है।

दोस्तों लोकतन्त्र उत्सव के तहत जयपुर को चुना गया है। सोच ये है की एक स्थल को यदि सबसे बेहतर बना दिया जाये तो, बाकी पर अनुकरण का सिद्दांत देर सवेर लागू हो ही जाता है। ये मनुष्यता की बड़ी आदत है। पूरी दुनियाँ का इतिहास इसका ग्वाह है।

इसके तहत जयपुर के हर राजनैतिक और राजनीतिक, प्रशासनिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक ताने बाने को सबसे उन्न्त और विकास की सबसे सुंदर तस्वीर और जयपुर को दुनियाँ की एक ऐसी जगह बनाने का प्रयास है की जयपुर विश्व की सबसे बेहतर जगह बने। हर क्षेत्र में।

दुनियाँ का हर नागरिक जयपुर की चर्चा करे। जयपुर का मॉडल पूरे संसार के लिए अनुकरणीय हो। ये लोकतन्त्र उत्सव का मकसद है। ये ही काम लोकतन्त्र उत्सव की टीम हम सभी के साथ मिलकर बैठकर करना और कराना चाहेगी। आप भी इसमें अपना हाथ बंटा सकते है। बतौर स्वाभिमानी नागरिक और युवा के रूप में जुड़ सकते हैं। नए लोकतान्त्रिक जयपुर के मान में अपना नाम जोड़ सकते हैं। ये मॉडल एक विकसित इंसानियत का मॉडल है जिसके नियम कायदे, कामकाज के तरीके, प्रबंधन प्रणाली और स्पष्ट और सराहनिय होंगे।

ये बिलकुल ही महत्वपूर्ण नहीं है और रहेगा की आज और अभी आप किस विचार या सरकार और पार्टी के साथ जुड़े हैं।

ये मात्र एक लेख, शब्द या ड्राफ्ट नहीं है। ये भाषण नहीं है। ये आज है। कल है। हमारा आने वाला फ्यूचर है। जयपुर है। जयपुर से सारा जहां है।

तो क्या आप चाहते हैं की इस काम की शुरुआत युद्द स्तर पर कर दी जानी चाहिए  ताकी हम लोकतन्त्र को और बेहतर more better बना सकें। 

यदि हम ऐसा कर सकेंगे, और बेहतर लोकतान्त्रिक विकल्प काम करने के हमारे सामने होंगे तो हमारी व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी।

आप इस विचार को पसंद करते हैं तो जरूर इस अभियान को अपना समर्थन देवे। हमें सुझाव ही दे सकते हैं कैसे बेहतर तरीकों  से इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

आखिर ये अभियान किसी एक के लिए ना होकर हम सभी के लिए है चाहे हम कोई भी काम कर रहे  हों और दुनियाँ में कहीं भी रहते हों।

आप सभी का स्वागत है "लोकतन्त्र उत्सव" और “जयपुर को लोकतंत्र का स्वर्ग बनाये” (यानि जयपुर को विश्व का सबसे बेस्ट लोकतान्त्रिक पोलिटिकल डेस्टीनेशन) विचार के बारे में आपने पढ़ा। यहाँ एक गूगल सर्वे है जिसमें कुछ सवाल हैं जिनके जवाब चुन कर लोकतन्त्र उत्सव टीम को इस विचार के बारे में सही दिशा में आगे बढ्ने की ऊर्जा से लबालब कर सकेंगे।

आपने अपना अमूल्य समय निकाला इसले लिए बहुत बहुत शुक्रिया।

अधिक जानकारी के लिए - http://loktantrautsav.org/

22 लोगों ने साइन किए। 25 हस्ताक्षर जुटाएं!